लोकभवन मार्च की तैयारी के लिए की बैठक
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घाटकुसुंभा प्रखंड के औरैया गांव में 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोकभवन मार्च की तैयारी को लेकर खेत मजदूरों की बैठक हुई। अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। भाकपा के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश और बिहार में बदलाव जरूरी है। जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ और सुखाड़ के स्थायी समाधान समेत जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर 28 सितंबर को पटना में लोक भवन मार्च किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और सामूहिक रूप से पटना रवाना होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- लोक भवन मार्च की तैयारी के लिए की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.