पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में समाजवादी आंदोलन के प्रणेता एवं प्रख्यात समाजवादी चिंतक लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी में उनके राजनीति जीवन को जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया। कहा कि लोकबंधु राज नारायण का राजनीतिक जीवन सदैव अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने व हमेशा अंतिम छोर के व्यक्ति के हितों के लिए संघर्षरत रहने का रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी राजनीतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया। सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सपा युवजन सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,अमित पाठक एडवोकेट, धनपति वर्मा एडव...