लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल के ब्लड बैंक और 112 डायल के सहयोग से अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 50 ने पंजीकरण कराया था। शिविर का उद्घाटन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिये। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी, एसपी उपाध्याय,आरके पांडेय, उपेंद्र,चंदन, नीतू भारती, रीता गौतम, देवेंद्र, पंकज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.