लखनऊ, जुलाई 29 -- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नवनियुक्त निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद अस्पताल के प्रमुख विभागों का जायजा लिया। सबसे पहले ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में डॉ. अमिता सिंह और डॉ. संजीव खटवानी ने हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच और इलाज के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकबंधु अस्पताल को हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। जहां मरीजों को सरकार की ओर से हेपेटाइटिस के इलाज की महंगी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला अस्प...