लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर रोड और रायबरेली रोड के इलाकों में रहने वाले लगभग एक लाख लोगों को अगले महीने से बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने जा रही है। लेसा द्वारा सिसेंडी और लोकबंधु अस्पताल के पास बनाए जा रहे दो नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

नई बिजली उपकेंद्रों का निर्माण अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि इस परियोजना के तहत आशियाना स्थित लोकबंधु उपकेंद्र और सिसेंडी उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के दो-दो नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इन नए ट्रांसफार्मरों के चार्ज होते ही स्थानीय फीडरों पर लोड का दबाव काफी कम हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्य अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्थ...