प्रयागराज, अगस्त 4 -- जनसंख्या शिक्षा एवं किशोरावस्था शिक्षा से जुड़ी राष्ट्रीय रोल प्ले और राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर राज्य शिक्षा संस्थान में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, रोल प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। चर्चा के प्रमुख विषयों में मानसिक स्वास्थ्य, लिंग समानता, स्वच्छता, पोषण, नशा मुक्ति, जिम्मेदार नागरिकता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, प्रजनन स्वास्थ्य, एचआईवी जागरूकता और हिंसा से सुरक्षा जैसे 11 महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...