हजारीबाग, मई 3 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला के लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में रविवार को एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली विधिक सेवाओं से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें कई कानून की जानकारी भी दी गई और उनके बीच पर्चे भी बांटे गए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर मैं बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी मौजूद थे। साथ ही एलएडीसी के सदस्य मुरली राणा, सौरव अंशु, विकास कुमार सोनी, सौरभ कुणाल, नेहा अंजुम और आस्था भट्ट ने बंदियों की समस्याओं को सुना और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से म...