प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में अब तक रंग पर्व के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में ही होली खेलने की परंपरा थी लेकिन पहली बार आधी आबादी के लिए रंगपर्व पर खास आयोजन किया गया। सिर्फ महिलाओं व लड़कियों के लिए आयोजित इस होली का केंद्र लोकनाथ व्यायामशाला का परिसर रहा। जहां अबीर-गुलाल और प्राकृतिक रंगों की बौछार के बीच ऐसा हुड़दंग हुआ जिसमें पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी थी तो वहीं हर लड़की-महिला का चेहरा उल्लास और रंग से सराबोर दिखाई दिया।श्री लोकनाथ मिलन संघ की ओर से लोकनाथ चौराहे पर चार व पांच मार्च को रंगोत्सव का आयोजन किया गया तो इस बार नई परंपरा का भी शुभारंभ हुआ। संघ के संरक्षक रवींद्र पांडेय व अध्यक्ष निखिल पांडेय की देखरेख में महिलाओं के लिए होली का उत्सव मनाया गया। इसके लिए व्यायामशाला के परिसर में सुबह 11 ...