लोकनाथ में सर्राफा व्यापारियों ने खेली होली
प्रयागराज, मार्च 3 -- होली की पूर्व संध्या पर लोकनाथ में सर्राफा व्यापारियों ने होली खेली। प्रयाग ज्वेलर्स की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने जमकर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री ऋषभ रस्तोगी, नीरज सिंह, राजेश सिसोदिया, मुकेश बाबू, घनश्याम पाल, मल्लू कपूर और संजय समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.