प्रयागराज, जनवरी 31 -- लोकनाथ इलाके में शनिवार सुबह से लेकर रात नौ बजे तक बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। शाम तक बिजली न आने से पानी भी नहीं मिला। इसके कारण उनकी परेशानी बढ़ गई। दरअसल शनिवार को इस इलाके में पुराने जर्जर केबल को बदलने का काम चल रहा था। इस काम के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लिया था। काम खत्म होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। इस प्रकरण में अवर अभियंता ने बताया कि काम को तकनीकी खराबी आने से कुछ लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.