प्रयागराज, मार्च 3 -- होली के अवसर पर रंगों की बौछार भले ही बुधवार से शुरू हो, लेकिन होली की हुड़दंग के लिए मशहूर इलाहाबादियों के सिर होली की खुमारी मंगलवार की देर शाम सिर चढ़कर बोलने लगी। चार व पांच मार्च को रंगपर्व के लिए गली मोहल्लों में लाउडस्पीकर दोपहर में ही लग गए थे। शाम को चंद्रग्रहण खत्म होने का इंतजार था। जैसे ही ग्रहण काल पूरा हुआ तो सड़कों पर परंपरागत और नए होली गीतों को धूम मच गई। लोकनाथ, कटरा, मुट्ठीगंज, दारागंज जैसे मोहल्लों में न सिर्फ लाउडस्पीकर लग गए थे, वहीं पूरे इलाकों को रंग बिरंगे कागजों से सजा दिया गया था। खास बात है कि लोकनाथ मिलन संघ की नाकाबंदी होली पहले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरे दिन दोपहर 3.30 बजे तक लोकनाथ पर आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं संघ ने इस बार महिलाओं व लड़कियों के लिए भी रंगोत्सव का...