प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। रंगपर्व होली पर संगमनगरी इंद्रधनुषी रंगों में डूबी दिखाई दी। जहां घरों के अंदर और बाहर बच्चों-महिलाओं ने जमकर रंग खेला। वहीं लोकनाथ चौराहे से लेकर जानसेनगंज चौराहे तक करीब एक किमी के दायरे में शहर के साथ ही आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों हजार होरियारे दो दिनों तक तरबतर होते रहे। रंगों के त्योहार पर इस बार लोकनाथ पर नाकाबंदी होली और जानसेनगंज में भौकाली फगुवा होली का आयोजन किया गया था। चार और पांच मार्च को होली के दौरान उमड़ने वाली होरियारों की भीड़ को देखते हुए जानसेनगंज चौराहे पर बैरीकेडिंग लगाई गई थी, जिससे पर्व के उल्लास में कोई खलल न पड़े। कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए होरियारों का हुजूम सुबह नौ बजे से ही उमड़ने लगा। एक किमी के दायरे में दर्जनों प्रेशर और फाग मशीन लगी रही। रंगों की बौछार शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.