अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूरा ब्लॉक क्षेत्र के एक पैलेस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूरा मंडल के प्रमुख महानगर पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक शामिल हुए। बैठक के दौरान अभियान के प्रथम चरण में किए गए कार्यों की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया तथा दूसरे चरण की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। आगामी चरण में बूथ स्तर पर गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पार्टी के सभी पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.