मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- लालगंज। ब्लॉक सभागार में बुधवार को डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में समरस समाज और संविधान के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों को अपनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बिना इसके सामाजिक न्याय और समता की स्थापना संभव नहीं है। काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और त्याग का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के पदचिन्हों पर च...