प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान है। जब नागरिक बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तभी लोकतंत्र सशक्त और समृद्ध बनता है। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर के तुलसी सदन हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अफसरों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कही। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अफसर, कर्मचारी और आम जनमानस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बीएलओ (मो. सकलैन पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.