देवरिया, अक्टूबर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर वोट बचाओ-देश बचाओ न्याय पदयात्रा किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त व जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से सुबाष चौक से सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और जिला कार्यालय पर आकर पदयात्रा का समापन हुआ। कांग्रेसी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफाप्रदर्शन का उद्देश्य राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को कांग्रेस का कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को संगठित होकर जन-ज...