लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं राहुल गांधी : चंद्रभालमणि तिवारी
बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार रात जिला मुख्यालय स्थित रिश्ता दरबार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगल देव सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया राहुल गांधी का जन्मदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.