लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि
औरैया, जुलाई 18 -- पीबीआरपी अकादमी में शनिवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र विद्यालय समिति का चुनाव कराया गया। मतदान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हेड बॉय, हेड गर्ल तथा चारों हाउस के कप्तान और वाइस कप्तान का चयन किया। मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए तो विजयी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। चुनाव परिणाम के अनुसार विवेक प्रजापति हेड बॉय और वैष्णवी हेड गर्ल चुनी गईं। रेड हाउस की कप्तान अक्षिता एवं वाइस कप्तान गोपाल, ग्रीन हाउस की कप्तान इल्मा एवं वाइस कप्तान परमवीर, येलो हाउस की कप्तान नव्या एवं वाइस कप्तान अर्जुन तथा ब्लू हाउस के कप्तान अनुराग एवं वाइस कप्तान सूर्यांश निर्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.