आजमगढ़, मई 14 -- आजमगढ़। लोकतंत्र सेनानी संगठन के तत्वावधान में पूर्वांचल के प्रमुख लोकतंत्र सेनानी हरिश्चंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया गया। पांडेय ने शिब्ली कॉलेज से पढ़ाई की। विद्यार्थी जीवन से ही वे डॉ. लोहिया, राजनारायण और मधुमिलेय के संघर्षों के विचार से प्रभावित थे। विद्यार्थी जीवन से समाजवादी आंदोलन और सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। विद्यार्थी आंदोलन से समाजवादी आंदोलन तक कुल 20 बार जेल की यात्रा की। आपातकाल में गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज से गिरफ्तार हुए और 15 महीने बाद रिहा हुए। इस मौके पर विजय नारायन, पतिराम यादव, ज्ञानप्रकाश दूबे, सभानारायन राय, जुल्फेकार, संजय श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह, नरेंद्रदेव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...