बलिया, जून 5 -- बलिया। लोकतंत्र सेनानी शुभ्रांशु शेखर पांडेय के निधन पर शुक्रवार को समाजवादी उद्यान सुरेमनपुर-धर्मबाग में लोकतंत्र सेनानी संगठन और लोहिया संस्थान की ओर से स्मृति सभा हुई। लोकतंत्र सेनानियों और सपा कार्यकर्ताओं ने शुभ्रांशु शेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के जिला सचिव शिव शरण तिवारी ने बताया कि आपातकाल में तत्कालीन सरकार के विरोध में उनके आन्दोलन को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान अजय बहादुर सिंह, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सन्तोष कुमार शुक्ला, शम्भू मिश्र, राजश्री सिंह, दिलीप सिंह, रवि मिश्र, रंजीत यादव, प्रमोद यादव प्रधान, बबलू तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...