बांदा, दिसम्बर 21 -- बांदा। संवाददाता कमासिन व बबेरू क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष से बताया कि जेपी शर्मा इं.का. के पूर्व प्रधानाचार्य व जनसंघ के कर्मठ सिपाही रहे लोकतंत्र सेनानी रामआधार त्रिपाठी ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार, गरीबों, दबे, कुचलों की आवाज उचित मंच तक उठाई। लोगों ने वशिष्ठनपुरवा कमासिन में जन्मे स्व.त्रिपाठी के नाम पर बबेरू-कमासिन मार्ग पर स्मृति द्वार बनवाने की मांग की है। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, संतोष नंदन गौतम, सुनील त्रिपाठी, जयप्रकाश, संतोष द्विवेदी, धर्मनारान शर्मा, रामनरेश मिश्र, श्यामजी मिश्र, शिवांत तिवारी, श्यामकली, जतेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.