लोकतंत्र सेनानियों को नमन : एके शर्मा
प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। आपातकाल को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से 'संविधान हत्या दिवस' पर संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिन लोकतंत्र सेनानियों के कारण हमारा संविधान-लोकतंत्र बचा है, उनको प्रणाम है। उनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। जब हमारे संविधान-लोकतंत्र पर खतरा आया था तो हमारे ही लोग उसके विरोध में खड़े हुए। कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। लोगों को रात में उनके घर से पुलिस ने उठा लिया था। जेल में यातनाएं दी गई। जबरदस्ती नसबंदी की गई। आम नागरिकों का उत्पीड़न हुआ और कांग्रेस के खिलाफ जनता में रोष उत्पन्न हुआ। 1947 से 75 तक के कांग्रेस शासनकाल में देश की बर्बादी हुई। देश की न्यायपालिका व तत्कालीन जस्टिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.