हल्द्वानी, जुलाई 11 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट मे 'विज़नरी इंडिया' की ओर से दो दिवसीय 'विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस' (वीआईएमयूएन) सम्मेलन का शनिवार को आगाज हो गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। यह विचारों, संवाद, असहमति और समाधान की एक सतत प्रक्रिया है। लोकसभा में अपने वास्तविक अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वीआईएमयूएन जैसे मंच विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण और वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं को ऐसे बेहतरीन बौद्धिक मंच उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के चेयरमैन नारायण प...