गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्रीकृष्ण यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि 70 के दशक में विधान सभा में सरकार विरोधी पर्चा फेंकने वाले श्रीकृष्ण यादव एक निर्भीक निडर और स्पष्टवादी नेता थे। कार्यक्रम में जिला महासचिव रामनाथ यादव, स्वतन्त्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, श्याम नारायण यादव, मुन्नीलाल यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...