लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर दिया
बलिया, जून 29 -- सुखपुरा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी नेता दीनानाथ सिंह का निधन रविवार की रात उनके पैतृक आवास सुखपुरा में हो गया। सोमवार सुबह उनके आवास पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे सुखपुरा इण्टर कालेज के प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष भी रहे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने दिवंगत लोकतंत्र रक्षक सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम सलामी दी। तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रजनीश सिंह तथा लेखपाल कुबेर यादव ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान स्व. सिंह के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह, प्रबंधक दिनेश चन्द सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह,भारत वीर सिंह, अनूप सिंह, उदय नारायण सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.