कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड स्थित अटल भवन में सरकार द्वारा नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद छिबरामऊ व गुरसहायगंज तथा नगर पंचायत समधन, तालग्राम व सिकंदरपुर के नामित 19 सभासदों का पार्टी का पटिका पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि सभासद लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं और आम जन की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नामित सभासदों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जैसे सडक़, सफाई और पेयजल पर विशेष ध्यान देने का आवाहन किया। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं। गुरसहायगंज पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, सुमन पारासर, विनय वर्मा व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.