रांची, अप्रैल 24 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा स्थित पुस्तकालय कक्ष में संसदीय प्रक्रिया एवं संवैधानिक प्रावधानों के प्रति समझ को सुदृढ़ करना तथा पुस्तकालय संसाधनों का प्रभावी उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के संबोधन से कार्यशाला शुरू हुई। झारखंड विधानसभा सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार एवं सभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मी इस कार्यशाला में उपस्थिति रहे।विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि भारत एक संसदीय लोकतंत्र है, जिसमें विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के अपने-अपने दायित्व हैं। दायित्वों का निर्वाह करने के लिए उसकी सीमाओं और परिसीमाओं को जानना बहुत जरूरी है। सभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, सदस्यों को उनके कार्यों के निपटारा करने में सहयोग करते...