दरभंगा, सितम्बर 5 -- दरभंगा। श्रीकृष्ण चेतना मंच का 14वां वार्षिकोत्सव छह सितंबर को पोलो मैदान स्थित प्रेक्षागृह में होगा। सामाजिक चिंतक के रूप में दिल्ली विवि के पूर्व सहायक प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मण यादव व दिल्ली विवि के प्राध्यापक प्रो. जितेंद्र कुमार मीणा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता जहानाबाद के मीरा यादव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की तैयारी और रूपरेखा की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को मंच के जिला कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. देवनारायण यादव की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी देश की मूल आत्मा प्रजातंत्र में आम जनता के साथ भेदभाव की स्थिति बनी हुई है। स्वाधीनता के मूल अधिकारों से समाज का एक बड़ा तबका अब भी वंचित है। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर वार्षिकोत्सव में 'भारत की वर्तमान ...