नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को किरोड़ीमल कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल रोजगार प्राप्ति तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक उत्तरदायित्व, समावेशिता तथा चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी आकांक्षाओं को व्यापक राष्ट्रीय दृष्टि के साथ समन्वित करें तथा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वास्तविक प्रगति का मापदंड तभी सार्थक होता है, जब अवसर और विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें । उन्होंने डीपीएस, मथुरा रोड के छात्रों को भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- बड़े सपने देखने वाले ही बड़ी उपलब्धियां पाते हैं: ओम बिरला दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड के वार्षिक उत्सव में उन्होंने ...