मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। टीएमयू के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज (टीएमसीएलएलएस) की ओर से बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इनफारमेशन पर दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ब्लेंडेड मोड में कार्यक्रम हुए। यूएसए के जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में लॉ के प्रो. रिचर्ड एल. रॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी मॉरीशस में लॉ की प्रो. भावना महादेव और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, नेपाल में लॉ कॉलेज के प्रो. राजीव बस्तौला ने बतौर की-नोट स्पीकर वर्चुअली प्रतिभाग किया। वेलिडिक्ट्री सत्र में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त मुख्य अतिथि रहे। डॉ. व्यस्त ने कहा कि लोकतंत्र भारतीयों का केंद्रीय गुण है। यहां टीएमसीएलएलएस के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी में लॉ कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद की प्रो. अपर्णा मल्हो...