लोकतंत्र बचाओ सप्ताह को लेकर सपा ने बनाई रणनीति
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- सोनभद्र,संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सात अक्टूबर को जनपद की चारों विधान सभाओं में बैठकें आयोजित की जाएंगी। आठ अक्टूबर को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से तहसील परिसर तक वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर के बाद प्रारूप-6 में किए जा रहे बदलाव के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर मतदाता सूची में मनमाने तरीके से बदलाव किया जा रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.