सहरसा, अक्टूबर 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय की ओर बढ़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का विरोध किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पीएम, गृह मंत्री एवं सीईसी का पुतला दहन भी किया। मार्च में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च, फूंका पुतला सीपीआई नेता ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि मतदाता सूची लोकत...