लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक : ममता
रामगढ़, जून 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सोमवार को चितरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से शामिल रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ से अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार में पूरी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर अभियान को पूरी गंभीरता के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.