नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को भारत की युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि वैश्विक स्तर पर अराजकता को बढ़ावा देकर विभिन्न देशों के लोकतंत्र को चुनौती देने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जनसंघ के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि दुनिया में बदलते हालात एक बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए न केवल विचारधारा की निरंतरता बनाए रखने, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी नींव से गहराई से जोड़ने की भी जरूरत है। नवीन ने भाजपा के विस्तार और मजबूती का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, जनसंघ और पार्टी के कई अन्य नेताओं के ...