रांची, नवम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देशभर में झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और पूरे विपक्ष का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब होना जरूरी है। विपक्ष बिना किसी प्रमाण के चुनाव आयोग, चुनावी प्रक्रिया और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत एवं सजीव बनाए रखने वाली संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का एक सुनियोजित प्रयास है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: भाजपा ने एसआईआर को बताया पारदर्शी प्रक्रिया डॉ. मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी, टीएमसी, लेफ्ट और झामुमो जैसी प...