बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरदार सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि पुलिस भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा था अगर विशाल चौधरी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे बेवजह प्रताड़ित किया जाएगा तो वह उसके साथ खड़े दिखाई देंगे। ऐसी टिप्पणियां राजनीतिक जीवन मे स्वाभाविक हैं। आरोप लगाया कि पुलिस ने 19 दिसम्बर को बिना कारण बताए उन्हें उठा लिया और कोतवाली ले गई। उन्हें जेल भेजने की साजिश रची जा रही थी। इसके उलट उनके खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...