लखनऊ, फरवरी 10 -- पीस पार्टी का 18वां स्थापना दिवस समारोह मना लखनऊ, संवाददाता। पीस पार्टी का 18वां स्थापना दिवस रवींद्रालय में मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक व राजनीतिक गठजोड़ की विचारधारा का समाज पर प्रभाव तथा देश और प्रदेश के भविष्य की नीति निर्धारण जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कहा कि आज देश का कमजोर, लाचार, उपेक्षित, दलित और मुस्लिम समाज राजनीतिक निर्णयों से बाहर होता जा रहा है। सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित राजनीतिक विकल्प का मजबूत होना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। डॉ. अयूब ने कहा कि पीस पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और साझी विरासत की राजनीति करती है। सामाजिक राजनीतिक गठजोड़ तभी सफल होगा, जब समाज के सभी वर्गों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.