रांची, अक्टूबर 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में झारखंड से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिक शामिल होंगे। यह महारैली देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान को नई ताकत देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड में अभियान को व्यापक जनांदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनजागरण कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा ...