बिजनौर, जून 1 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव स्याऊ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज को सच्चाई से अवगत कराने के लिए हर परिस्थिति में कार्य करता है। गांव स्याऊ में पूर्व प्रधान आर्य विनोद कुमारी एवं ठाकुर रायबहादुर आर्य के आवास पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता गोविन्द मित्तल तथा संचालन ठाकुर रायबहादुर आर्य ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच्चाई जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। इस मौके पर नितीश कुमार उर्फ बिल्लू गुप्ता, विपिन अग्रवाल, विजय सिंह एडवोकेट, पंकज चौहान एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, रमेश सिंह, विजयपाल सिंह, कुमुद चौहान, पवनराज शर्मा, अजय कौशिक, मौ. अजमल, गौरव त्याग...