सिद्धार्थ, मई 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. शक्ति जायसवाल की ओर से संपादित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने किया। कुलपति ने प्रो. जायसवाल के शैक्षणिक योगदान की सराहना भी की। प्रोफेसर डॉ. शक्ति जायसवाल की पहली पुस्तक दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर गहराता संकट और भारत की भूमिका वर्ष 2026 में प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक दक्षिण एशिया के समकालीन राजनीतिक परिदृश्य और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर केंद्रित है। पुस्तक में नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह भी पढ़ें- कुलपति ने मेजर वी. परिमला की किताब का कि...