लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। बीएस कालेज, लोहरदगा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर युवाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियो नें लोकतंत्र और आपातकाल पर अपने विचार रखे। इसमें पूरे लोहरदगा जिले से आए विभिन्न कालेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी लोहरदगा थीं। माई भारत की ओर से अब्दुल फारूक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन म...