आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने गुरुवार को रोडवेज स्थित कार्यालय पर बैठक कर काला दिवस मनाया। उन्होंने आज के दिन ही लगाए गए आपातकाल की निंदा की। बैठक को संबोधित करते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानी डॉ. ज्ञानप्रकाश दूबे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने 12 जून 1975 में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायाधीश जममोहन लाल सिन्हा द्वारा राजनरायन बनाम इंदिरा के मुकदमे का सिलसिलेवार वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी घबरा गई थीं। उन्होंने 25 जून 1975 की आधी रात देश में आपातकाल घोषित कर दिया। तत्कालीन नेता जयप्रकाश नारायण, मुरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राज नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, रामधन, पीलू, मोदी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। य...