सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- चांदा,संवाददाता। नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान एवं पारंपरिक लोक नाट्य कला केंद्र कोइरीपुर के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी संगीत कला महोत्सव का भव्य समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष कोइरीपुर सुधीर साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी पुलिस चौकी कोइरीपुर भी उपस्थित रहे। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकार बचई ने अवधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.