बेगुसराय, जुलाई 12 -- बीहट। मिथिलाचंल संगीत महाविद्यालय में रविवार को पद्म विभूषण पांडवानी लोकगायिका डा. तीजन बाई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलाकारों ने डा. तीजन बाई के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य अशोक कुमार पासवान ने कहा कि डॉ. तीजन बाई के निधन से पांडवानी गायिकी के एक युग का अंत हो गया। कलाकारों ने डा. तीजन बाई के जीवन संघर्ष से सीख लेकर सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संगीत शिक्षिका कुमारी नीशु व कुमारी माधुरी के नेतृत्व में महाविद्यालय के बच्चों ने गीतों के जरिये श्रद्धांजलि दी। मौके पर आशुतोष कुमार, भास्कर राय, अरूण कुमार, चांदनी कुमारी, मिथुन कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Godda News: रेनबो ने तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि (नि.सं.)

हिंदी हि...