छपरा, अप्रैल 21 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे लोकगायक की टीम पर हमला कर तीस हजार रुपये छीन लिये गये। मामला सहाजितपुर बाजार का है। मामले की प्राथमिकी दरियापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर मटिहान निवासी गौतम पासवान ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई है। प्राथमिकी कर्ता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह लोकगायक अरुण अलबेला की मंडली में काम करता था। पूरी मंडली भगवानपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरा गांव में चैता का कार्यक्रम करने गयी थी। वहां से लौटने के दौरान सहाजितपुर में एक दूसरी मंडली के तीन ज्ञात और आठ अज्ञात लोगो ने मारपीट शुरू कर दी। सभी ने मिलकर तीस हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मामले में पंकज पूरी, बसन्त चौबे तथा रूपक दुबे को नामजद किया गया है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी पर अनुसंधान में जुटी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.