मथुरा, अप्रैल 7 -- लाठी डंडे लेकर आये चार-पांच युवकों ने एक व्यापारी को पीट दिया। व्यापारी के कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश हो रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। लोई बाजार स्थित गंगोत्री एम्पोरियम के स्वामी गौरव अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल अपने प्रतिष्ठान पर थे। आरोप है कि चार अप्रैल को राहुल पुत्र उमेश, निवासी जहांगीरपुर, पवन, धनुआ, ठाकुर व अज्ञात दुकान पर आये और पीड़ित व उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपियों ने दुकान में कार्यरत कर्मचारियों के साथ भी मा...