नैनीताल, मई 18 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोअर मालरोड के सुधारीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना के दूसरे चरण में सड़क को मजबूत बनाने के लिए 51 पाइपों के जरिए माइक्रो पाइलिंग की जा रही है।लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया, पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद अप्रैल से माइक्रो पाइलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। लोअर मालरोड में कुल 51 पाइप डाले जाने हैं। अप्रैल से अब तक 15 पाइप डालकर माइक्रो पाइलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मटियानी बैंड-भनार तोक संपर्क सड़क सुचारू हुई माइक्रो पाइलिंग पूरी होने के बाद सड़क पर स्लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद सड़क पर दोबारा यातायात संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...