शिमला, अक्टूबर 24 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नया विवाद खड़ा हो गया है। शिमला के ऐतिहासिक माल रोड के नीचे स्थित लोअर बाजार के दोनों छोर पर 'लोअर माल शिमला' के साइन बोर्ड लगाए जाने से हंगामा मच गया है। यह साइन बोर्ड सीटीओ और शेर-ए-पंजाब चौक के पास लगाए गए हैं। साइन बोर्ड लगने के बाद से ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसे शिमला की पहचान से छेड़छाड़ करार दिया है। व्यापारी समुदाय भी इस मुद्दे पर दो गुटों में बंट गया है।पीडब्ल्यूडी को नोटिस नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि यह साइन बोर्ड लोक निर्माण विभाग ने लगाए हैं तो उन्हें नगर निगम से अनुमति लेनी चाहिए थी। फिलहाल जांच क...