रांची, अप्रैल 8 -- रांची। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जिशान कुरैशी है और वह कांटाटोली की रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है। लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि अब्दुल शकील नामक व्यक्ति की सदर अस्पताल पार्किंग से छह अप्रैल को बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज निकाला। आरोपी की पहचान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...