सहारनपुर, मई 1 -- सरसावा। लोअर पीसीएस-2026 के घोषित परिणाम में कस्बे के होनहार युवक इंद्रेश शर्मा ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके मंडी समिति सचिव पद पर चयन से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कस्बे की टीचर कॉलोनी निवासी इंद्रेश शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के वेद रामनाथ बाल भारती अकादमी से हुई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई दयाचंद जैन इंटर कॉलेज से पूरी की। उच्च शिक्षा उन्होंने सहारनपुर स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज से प्राप्त की।इंद्रेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में भी पीसीएस परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी र...